Breaking News

धर्मनगरी तिल्दा-नेवरा में 11 से 18 अक्टूबर तक होगा अखंड श्री रामनाम सप्ताह समारोह

Khojkhbarchhattisgarh.com

सर्वसमाज की बैठक में आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का लिया संकल्प, 18 अक्टूबर को करीब 20 टोलियों के साथ निकलेगी प्रभु श्रीराम की विशाल यात्रा

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा। धर्म की नगरी तिल्दा-नेवरा में आगामी 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले अखंड श्री रामनाम सप्ताह समारोह को लेकर बैठक क्रमांक 03 का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसमाज के गणमान्य नागरिकों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं विभिन्न टोलियों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि अखंड श्री रामनाम सप्ताह समारोह सभी वर्गों और समाज को जोड़ने वाला एक सुंदर धार्मिक आयोजन है। यह तिल्दा-नेवरा शहर के लिए गौरव का विषय है। आयोजन के माध्यम से पूरा शहर “जय रघुपति राघव राजाराम, जय पतित पावन सीताराम” के जयघोष से राममय हो, इसके लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से अपना बहुमूल्य समय निकालकर तन, मन और धन से सहयोग करने तथा आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

18 अक्टूबर को निकलेगी विशाल श्रीराम यात्रा

आयोजन के समापन अवसर पर 18 अक्टूबर रविवार को प्रभु श्रीराम की भव्य एवं विशाल यात्रा निकाली जाएगी। बताया गया कि यात्रा में लगभग 20 टोलियां शामिल होंगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

बैठक में श्री बालकिशन शर्मा, पुजारी ललित शर्मा, दिनेश शर्मा, ताराचंद अग्रवाल, डॉक्टर भट्टर जी, संतोष भट्टर, योगेश गांधी, किशोर रोहड़ा, दुर्गेश नशीने, राजकुमार अग्रवाल नागू, अनिल अग्रवाल, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, गणेश शर्मा, नारायण वर्मा, संजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, गुलाबचंद, नंदू अग्रवाल सहित नेवरा बस्ती की विभिन्न टोलियों के सदस्य एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने सर्वसमाज के नागरिकों से अपील की कि वे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागी बनें और तिल्दा-नेवरा को श्रीराम नाम की भक्ति से सराबोर करने में अपनी भूमिका निभाएं।

जय रघुपति राघव राजाराम।
जय पतित पावन सीताराम।

— खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज
कलम से आयेगी क्रांति

About Santosh Kumar

Check Also

मां मावली मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना

Khojkhbarchhattisgarh.com ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के लिए श्रद्धालु ₹751 जमा कर करा सकेंगे पंजीयन, नौ दिनों …