ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के लिए श्रद्धालु ₹751 जमा कर करा सकेंगे पंजीयन, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन, जसगीत और माता सेवा के होंगे आयोजन

रिपोर्ट: खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज कलम से आयेगी क्रांति।
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा नगर की पुरानी बस्ती स्थित मां मावली मंदिर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शारदीय (क्वांर) नवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवरात्रि पर्व के आयोजन को लेकर गुरुवार को मंदिर समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्व को भव्य रूप से मनाने के संबंध में चर्चा की। समिति के अनुसार आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।
मंदिर में 11 अक्टूबर 2026, रविवार को शाम से घट स्थापना एवं ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के साथ नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होगा। वहीं, 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को ज्योति कलश विसर्जन किया जाएगा।
₹751 में करा सकेंगे ज्योति कलश प्रज्ज्वलन
मां मावली मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से नवरात्रि पर्व में सहभागी बनने की अपील की है। श्रद्धालु अपने नाम अथवा परिवार के किसी सदस्य के नाम पर ₹751 की राशि जमा कर ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करा सकते हैं। इसके लिए 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक रसीद कटवाने की अपील की गई है।
ज्योति कलश पंजीयन एवं अन्य जानकारी के लिए श्रद्धालु मंदिर समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
* दिलीप देवांगन — अध्यक्ष, मां मावली मंदिर समिति: 7000354515
* गोवर्धन यदु — उपाध्यक्ष: 9300844077
* शिवकुमार तिवारी — सचिव: 9300844033
* मुरली मनोहर वर्मा — कोषाध्यक्ष: 9926603007
नौ दिनों तक गूंजेंगे भजन-कीर्तन और जसगीत
मां मावली दाई के प्रति क्षेत्र के श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। मान्यता है कि माता के दरबार में पहुंचने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति और आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है। नवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जसगीत, माता सेवा, जगराता सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
बाहर से आने वाली जसगीत एवं माता सेवा की टोलियों को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर दिया जाता है। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली टीमों को मंदिर समिति की ओर से सम्मानित किया जाता है।
इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति के सचिव शिवकुमार तिवारी ने बताया कि इस बार पढ़ने वाले बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं की टोलियां तैयार की गई हैं। ये टोलियां नौ दिनों तक मधुर भजन, कीर्तन, जसगीत, माता सेवा एवं जगराता गीतों के माध्यम से मां मावली मंदिर में अपनी सेवाएं देंगी।
मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में
नवरात्रि पर्व की तैयारियों एवं आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप देवांगन, उपाध्यक्ष गोवर्धन यदु, सचिव शिवकुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष मुरली मनोहर वर्मा, बैगा कन्हैया यादव, वरिष्ठ सदस्य कुलपत सिंह चौहान, सुरेश वर्मा, गजानंद वर्मा, शिव वर्मा, सेवा समिति के मनोहर यादव, पवन निर्मलकर, हितेंद्र वर्मा, हिमांशु वर्मा, डुपेश्वर यदु, सूरज शर्मा, राज यादव, सोनल वर्मा, संदीप सेन, श्याम निर्मलकर, खेमराज सोरी, खिलेंद्र देवांगन, हेमंत देवांगन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मंदिर समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से मां मावली दाई के दर्शन करने, ज्योति कलश प्रज्ज्वलन में सहभागी बनने तथा नवरात्रि पर्व के धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news