
तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र ‘पप्पू’ बंजारे के आदेशानुसार तिल्दा शहर कांग्रेस कमेटी एवं तिल्दा-नेवरा मंडल कांग्रेस के नेतृत्व में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय परसराम भारद्वाज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय परसराम भारद्वाज के योगदान और उनके सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को स्मरण किया।
कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस कमेटी तिल्दा के अध्यक्ष अजितेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, के. कृष्णामूर्ति, अनुप रावनी, राजेश कोटवानी (पार्षद), पार्षद प्रतिनिधि नानक राम छाबड़िया, योगेंद्र पटेल, पवन बघेल, अमजद खान, कैलाश गांधी, द्वारिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय परसराम भारद्वाज का सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
khojkhbarchhattisgarh hindi news