Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा। शहर कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन तिल्दा-नेवरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के विचारों को याद करते हुए कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश की स्वतंत्रता के आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और किसानों के प्रति उनके योगदान को भी याद किया गया। उनके द्वारा दिए गए प्रसिद्ध नारे “जय जवान, जय किसान” का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी, पूर्व एल्डरमैन दिलीप देवांगन, नीरज राठी, के. कृष्णामूर्ति, अनुप रावनी, द्वारिका शर्मा, कैलाश गांधी, पार्षद राजेश कोटवानी, पार्षद प्रतिनिधि नानक छाबड़िया, अमजद खान, पवन बघेल, तामेश्वर वर्मा, योगेन्द्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

मां मावली मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना

Khojkhbarchhattisgarh.com ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के लिए श्रद्धालु ₹751 जमा कर करा सकेंगे पंजीयन, नौ दिनों …