प्रथम प्रयास में ग्रुप-1 परीक्षा उत्तीर्ण कर हासिल की उपलब्धि, तीनों विषयों में प्राप्त की छूट; आर्चित की सफलता से वार्ड में खुशी की लहर

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा। नगर के मिशन वार्ड क्रमांक 21 निवासी एवं श्री सुरेश मैती के सुपुत्र आर्चित मैती ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) इंटरमीडिएट की ग्रुप-1 परीक्षा प्रथम प्रयास में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्चित ने परीक्षा के तीनों विषयों में छूट (Exemption) प्राप्त कर अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवारजनों सहित वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है।
आर्चित की इस शानदार सफलता पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा-नेवरा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन अपने परिजनों एवं साथियों के साथ उनके निवास पहुंचीं। यहां उन्होंने आर्चित को शाल पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी सीए फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि मिशन वार्ड के होनहार विद्यार्थी आर्चित मैती की यह उपलब्धि पूरे वार्ड के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। प्रथम प्रयास में सीए इंटरमीडिएट की ग्रुप-1 परीक्षा उत्तीर्ण करना और तीनों विषयों में छूट प्राप्त करना उनकी मेहनत एवं प्रतिभा को दर्शाता है। आर्चित ने अपनी लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित किया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर परिश्रम से सफलता की राह आसान हो जाती है। उनकी उपलब्धि वार्ड के अन्य विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्चित भविष्य में सीए फाइनल परीक्षा में भी सफलता प्राप्त कर एक कुशल एवं प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट बनेंगे तथा अपने परिवार, मिशन वार्ड और तिल्दा-नेवरा का नाम रोशन करेंगे।
युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है आर्चित की सफलता : दीपक शर्मा
भाजपा नेता दीपक शर्मा ने भी आर्चित मैती की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रयास में सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करना उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का प्रमाण है। यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर अध्ययन और परिश्रम करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने आर्चित को आगामी सीए फाइनल परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान से अभिभूत हुआ परिवार
अपने सम्मान से आर्चित मैती एवं उनके परिवारजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस आत्मीय सम्मान और शुभकामनाओं के लिए पार्षद रानी सौरभ जैन सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आर्चित की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान कार्यक्रम में भाजपा नेता दीपक शर्मा, भाजपा नेता सौरभ जैन, सागर पंजवानी एवं नरेश जोधवाणी उपस्थित रहे। सभी ने आर्चित को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर नगर का गौरव बढ़ाएंगे।
खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज कलम से आयेगी क्रांति
khojkhbarchhattisgarh hindi news