Breaking News

तिल्दा-नेवरा नगर पालिका परिषद पर लगाया  लापरवाही का आरोप बरसाती पानी से घर और खेत डूबे बना तालाब – अमोलिया बाई देवांगन न्याय के लिए भटक रही,

Khojkhbarchhattisgarh.com

मानसून सक्रिय है लगातार हो रहे बारीश से खेत और घर में घुसा पानी

🗞️ खोज खबर छत्तीसगढ़ | संवाददाता – तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत। खरोरा , सिमगा मुख्या मार्ग ओवर ब्रिज के पास वार्ड क्रमांक 4 निवासी अमोलिया बाई देवांगन इन दिनों गंभीर परेशानियों से जूझ रही हैं। उनके अनुसार, हर साल बारिश के मौसम में गंदा पानी उनके खेत और मकान में भर जाता है, जिससे उनके मकान के गिरने की नौबत आ गई है और खेत की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं।

नगर पालिका का अधूरा नाली निर्माण बना कारण

नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा क्षेत्र में अधूरा नाली निर्माण कार्य कर छोड़ दिया गया है, जिससे पूरे शहर का गंदा पानी सीधे अमोलिया बाई के मकान और खेत में जमा हो जाता है। गंदगी और सीलन के कारण परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो रही हैं। यह मामला अमोलिया बाईं का ही नहीं है बल्कि कई ऐसे मोहल्ले वाई है जो इन दिनों समस्याओं से जूझ रही है

21 मई 2025 को दिया गया आवेदन अब तक धूल खा रहा है

अमोलिया बाई ने इस संबंध में 21 मई 2025 को नगर पालिका तिल्दा-नेवरा को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि नगर पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहा है।

स्थानीय विधायक और राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा से भी की गई है न्याय की गुहार

अमोलिया बाई देवांगन ने इस गंभीर समस्या की जानकारी स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तक भी पहुंचाई है। उन्होंने आग्रह किया है कि मंत्रीजी व्यक्तिगत रूप से इस समस्या पर ध्यान दें और नगर पालिका को उचित निर्देश जारी करें।

रायपुर कलेक्टर से भी की गई है मदद की अपील

उन्होंने रायपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर महोदय को भी इस संदर्भ में पत्र प्रेषित कर राहत की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो न केवल मकान क्षतिग्रस्त होगा बल्कि भविष्य में किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जिसकी समस्त जवाबदेही नगर पालिका प्रशासन की होगी ?

📣 “खोज खबर छत्तीसगढ़” शासन-प्रशासन से अपील करता है कि इस गंभीर मामले में अविलंब हस्तक्षेप कर पीड़िता अमोलिया बाई देवांगन को न्याय दिलाया जाए।

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …