Breaking News

सासाहोली में दस लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन सम्पन्न

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 02 में आयोजित हुआ कार्यक्रम

ख़ोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा।नगर पालिका परिषद तिल्दा द्वारा सभी वार्डों में दस लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सामुदायिक भवनों के निर्माण की शुरुआत हो गई है। इस श्रृंखला में प्रथम सामुदायिक भवन का भूमि पूजन वार्ड क्रमांक 02, ओवरब्रिज के पास सासाहोली में विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा उपस्थित रहीं। साथ ही नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी, भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल, भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, नगर पालिका सभापति ईश्वर यदु, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, महामंत्री सौरभ जैन, पार्षदगण दिनेश साहू, राजकुमार गेंड्रे, अरविन्द वर्मा, नवीन केशरवानी एवं वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद विनोद नेताम की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर ग्राम के जनप्रतिनिधिगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ सामुदायिक भवन निर्माण की औपचारिक शुरुआत ने वार्डवासियों में उत्साह का संचार किया।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका परिषद के इस कदम की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …