Breaking News

तालाब किनारे अतिक्रमण पर पंचायत  सख्त, लेकिन प्रशासन मौन!

Khojkhbarchhattisgarh.com
तिल्दा-नेवरा: ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खपरी कला में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पंचायत ने सख्त रुख अपनाया है, लेकिन प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

पंचायत सरपंच रामेश्वर साहू के नेतृत्व में 13 मार्च 2025 को तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन सौंपकर तालाब किनारे हो रहे अवैध कब्जे को हटाने की मांग की गई थी। आवेदन में स्पष्ट रूप से बताया गया कि ग्राम की सार्वजनिक संपत्ति—विशेषकर तालाब के पास की जमीन—पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया गया है। बावजूद इसके अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी “कुंभकर्णी नींद” में सोए हुए हैं और भू-माफियाओं को परोक्ष रूप से संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों में:
सरपंच रामेश्वर साहू, अल्का साहू, बुधेश्वर साहू, सावित्री निषाद, बिहारी वर्मा, राजकुमार, अनुप, मैना निषाद, पूजा निषाद, महेश्वरी बंजारे, नंदनी पाल, नीरा, तारनी, सुंध यदु, देवदत्त वर्मा सहित अन्य ग्रामीण जन शामिल थे।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वे भू-माफियाओं को संरक्षण देना तत्काल बंद करें और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ़ में प्रकाशित करने संवाददाता को जानकारी गांव के सरपंच रामेश्वर साहु ने दिया ।

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …