Breaking News

छाया वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान खरोरा-केसला से हुआ प्रारंभ

Khojkhbarchhattisgarh.com

“वोट_चोर_गद्दी_छोड़ो” — लोकतंत्र की मांग, जनता की आवाज़

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता खरोरा

खरोरा (जिला रायपुर): प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे “वोट चोर — गद्दी छोड़ो” हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत आज खरोरा ब्लॉक के केसला से की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचकर लोगों को इस अभियान की जानकारी दी और लोकतंत्र की रक्षा के समर्थन में सहमति से हस्ताक्षर एकत्र किए।
अभियान का शुभारंभ करते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ने कहा —
“यह अभियान जनता की आवाज़ को मज़बूती से उठाने का प्रयास है। ‘वोट चोर — गद्दी चोर’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि उन ताक़तों के खिलाफ जन-आक्रोश है जो लोकतंत्र और जनादेश का अपमान करती हैं। जनता का वोट विश्वास होता है, और जो उस विश्वास को तोड़ते हैं, वे लोकतंत्र के अपराधी हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि खरोरा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस विचारधारा पर अटूट विश्वास जताया है और यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है।
वहीं खरोरा नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. सुरेन्द्र गिलहरे ने कहा —
“हमारी माँग स्पष्ट है — जनादेश का सम्मान हो, जनता से छल करने वालों पर कार्रवाई हो और लोकतंत्र के प्रति जवाबदेही तय की जाए। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक जनविश्वास की पुनर्स्थापना नहीं हो जाती।”
इस मौके पर धरसींवा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा, जनपद पंचायत तिल्दा के सभापति मुकेश भारद्वाज, पूर्व पार्षद जुबेर अली, कपिल नशीने, संत नवरंगे, कार्यालय प्रभारी धनेश राम वर्मा, पार्षद राकेश देवांगन, मीडिया प्रभारी भानुप्रताप भट्ट, सेक्टर प्रभारी सतीश पटेल, हरीश वर्मा, सुमित मारकंडे, छोटू यादव, नरेश नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …