
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर
रायपुर छत्तीसगढ़ : भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद, नई दिल्ली ने बेमेतरा जिले के ग्राम पंचायत बुंदेला निवासी श्री लक्ष्मण राजपूत को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मणिशंकर सिन्हा के नेतृत्व में की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मणिशंकर सिन्हा ने कहा कि “लक्ष्मण राजपूत एक सशक्त विचारधारा वाले, व्यवहार कुशल और पत्रकार साथियों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले व्यक्ति हैं। संगठन को मजबूत करने की उनकी क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष से प्रमोट कर प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।”
नए दायित्व की घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा जिले के पत्रकार जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। पत्रकार साथियों ने इसे संगठन के लिए मजबूत कदम बताते हुए राजपूत को शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे प्रदेश के पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
लोगों का कहना है कि लक्ष्मण राजपूत जमीन से जुड़े, मिलनसार और पत्रकार सुरक्षा के मुद्दों पर सदैव सक्रिय रहने वाले व्यक्तित्व हैं। बेमेतरा जिले के पत्रकारों ने भी अपने बीच से ऐसे योग्य व्यक्ति के प्रदेश महामंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news