Breaking News

अदानी पावर रायखेड़ा में मजदूरों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी

Khojkhbarchhattisgarh.com

8 हजार की जनभागीदारी के साथ विशाल रैली, प्रबंधन को चेतावनी

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।
अदानी पावर लिमिटेड रायखेड़ा, तिल्दा में श्रमिकों का धरना प्रदर्शन आज 11वें दिन भी जारी रहा। 11 दिनों के बावजूद मजदूरों की 16 सूत्रीय जायज मांगों पर न तो प्रबंधन ने कोई पहल की और न ही प्रशासन की ओर से ठोस हस्तक्षेप हुआ, जिससे मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।


आज इसी आक्रोश के चलते मजदूरों ने विशाल रैली व रोड शो निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस रैली में लगभग 1600 मजदूर, उनके परिवारजन, आसपास के ग्रामवासी तथा क्षेत्र के सरपंच, जनपद व जिला स्तर के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कुल मिलाकर करीब 8000 लोगों की मौजूदगी में पूरा रायखेड़ा क्षेत्र मजदूर आंदोलन के समर्थन में गूंज उठा।


रैली के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष मजदूर वीक श्री राजू लाल श्रेष्ठ एवं जनपद सदस्य श्री प्रकाश सगरवंशी ने कहा कि मजदूर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अदानी पावर प्रबंधन की उदासीनता श्रम कानूनों की खुली अवहेलना है।


सभा में स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही 16 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजदूर चक्का जाम, प्लांट गेट घेराव एवं प्लांट में प्रवेश कर आंदोलन जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन व प्रशासन की होगी।
मजदूरों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह तत्काल हस्तक्षेप कर श्रमिकों को न्याय दिलाए।





About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …