
ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ रायपुर संवाददाता संतोष कुमार यदु
दुर्ग जिला ठेठवार यादव महासभा (दुर्ग नगर) द्वारा 21 दिसंबर 2025 को वार्षिक अधिवेशन, पारिवारिक मिलन, युवाक -युवती परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विवेकानंद सभागृह, जेल चौक, दुर्ग में आयोजित होगा।
आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारी घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर समाजजनों को सहभागिता के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव होंगे, जबकि अध्यक्षता दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार करेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा, छत्तीसगढ़ यादव ठेठवार समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुलेन्द्र यादव, सर्व समाज व सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ललिता यदु, दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज अध्यक्ष राजकुमार यादव, वार्ड 29 की पार्षद बबिता गुड्डू यादव, पूर्व विधायक अरुण वोरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव, कल्याण लॉ कॉलेज की डीन डॉ. सुशीला यादव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा भुनेश्वर यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष राजू यादव, जयप्रकाश यादव सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, अधिवक्ताओं, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, तथा 8वीं, 10वीं, 12वीं में टॉप करने वाले एवं 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।
आयोजन के दौरान विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, वरिष्ठजनों का सम्मान एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने वाला पारिवारिक मिलन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग नगर एवं दुर्ग राज के यादव ठेठवार समाज के बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं की सहभागिता रहने की संभावना है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news