
खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज कलम से आयेगी क्रांति।
लखीमपुर खीरी। नेशनल डेमोक्रेटिक पीपुल्स फ्रंट (एनडीपीएफ) का लखीमपुर खीरी जिला सम्मेलन 15 सितंबर को मैगलगंज-औरंगाबाद के निकट फरियापिपरिया गांव में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
एनडीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने बताया कि जिला सम्मेलन के खुले सत्र में विभिन्न किसान, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी शामिल होकर अपने विचार रखेंगे।
खुले सत्र को एनडीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव, भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव, भारतीय किसान यूनियन (दशहरी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव, भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर यादव, संयुक्त किसान मोर्चा सीतापुर के संयोजक पिंधर सिंह सिद्धू, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (एआईपीएफ) के केंद्रीय कमेटी सदस्य डॉ. ब्रजबिहारी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के राज्य कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी, सोशलिस्ट पार्टी पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष तरुण बनर्जी, एनडीपीएफ कन्नौज की नेता टीना यादव तथा भाकियू (श्रमिक जनशक्ति) के प्रदेश अध्यक्ष खालिद खान सहित अन्य वक्ता संबोधित करेंगे।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ किसानों, श्रमिकों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं एवं प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news