Breaking News

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : टंकराम वर्मा

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा-नेवरा में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों का हुआ सम्मान

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा। विकासखंड तिल्दा-नेवरा में पालक समिति के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन पी.एम. श्री कन्या शाला, नेवरा-तिल्दा में किया गया। समारोह में क्षेत्र के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, उत्कृष्ट कार्य तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हुए उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता की ओर आगे बढ़ता है।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में उनके समर्पण, सेवा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। ऐसे आयोजन समाज में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर अतिथियों ने सम्मानित सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, भाजपा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा, जिला रायपुर ग्रामीण शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष देवांगन सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह में शिक्षकों के सम्मान के साथ शिक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

About Santosh Kumar

Check Also

पारिवारिक विवाद में बिगड़ा माहौल, तिल्दा-नेवरा पुलिस ने 4 लोगों को जेल भेजा

Khojkhbarchhattisgarh.com समझाइश के बाद भी मारपीट पर आमादा हुए लोग, पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस …