Breaking News

पारिवारिक विवाद में बिगड़ा माहौल, तिल्दा-नेवरा पुलिस ने 4 लोगों को जेल भेजा

Khojkhbarchhattisgarh.com

समझाइश के बाद भी मारपीट पर आमादा हुए लोग, पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत की कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा। थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पारिवारिक मनमुटाव एवं आपसी विवाद के चलते शांति व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल निरुद्ध कराया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम चंगोरी एवं नेवरा के शीतला पारा में पारिवारिक मनमुटाव और आपसी विवाद के कारण लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया।

बताया गया कि समझाइश के बावजूद संबंधित लोग अत्यधिक उग्र हो गए और आपस में मारपीट करने पर आमादा थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया और एसडीएम न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया।

एसडीएम द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद चारों व्यक्तियों को जेल निरुद्ध कर दिया गया।

कार्रवाई की जद में आए व्यक्ति

1. राजू बघेल, पिता मंगलू बघेल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चंगोरी।
2. रिखी बाई बघेल, पति मंगलू बघेल, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम चंगोरी।
3. सावित्री बघेल, पति राजू बघेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चंगोरी।
4. जितेन्द्र कुमार साहू, पिता राजकुमार साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, शीतला पारा नेवरा।


तिल्दा-नेवरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

About Santosh Kumar

Check Also

चाकू-धारदार हथियारों पर पुलिस की पैनी नजर, दुकानदारों को सख्त निर्देश

Khojkhbarchhattisgarh.com वेल्डिंग-फैब्रिकेशन दुकानों, लोहारों और चाकू धार करने वालों को दिए सख्त निर्देश, सोशल मीडिया …