आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला।

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु
तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत किरना में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्ति और आध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर श्रीमती शैल महेंद्र साहू, समाजसेवी एवं जिला पंचायत रायपुर की सभापति (महिला एवं बाल विकास विभाग) ने विशेष रूप से शामिल होकर कथा का श्रवण किया।

कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर ब्यास पीठ से आशीर्वाद ग्रहण किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सद्भाव और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में नैतिक मूल्यों का संचार होता है और नई पीढ़ी को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलता है।

इस दौरान उन्होंने संस्कृत श्लोक —
“सच्चिदानंदरूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे।
तापत्रयविनाशाय श्रीकृष्णाय वयं नुमः॥”
— का उच्चारण करते हुए भगवान श्रीकृष्ण की वंदना की और जनकल्याण की प्रार्थना की।

ग्रामवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा प्रवाहित होती रही और श्रद्धालु कथा श्रवण में भावविभोर नजर आए। आयोजन समिति ने अतिथियों का पुष्पमाला व सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक जागरण के साथ-साथ सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।
khojkhbarchhattisgarh hindi news