Breaking News

उधारी रकम के विवाद में खूनी हमला धारदार हथियार से वार करने वाले 03 आरोपी व 01 नाबालिग गिरफ्तार

Khojkhbarchhattisgarh.com

घटना में प्रयुक्त स्कूटी (₹70 हजार) और चाकू जप्त, तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

तिल्दा नेवरा | रायपुर (ग्रामीण)
उधारी रकम वापस न करने के विवाद को लेकर हत्या के प्रयास की सनसनीखेज वारदात में तिल्दा नेवरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने 03 आरोपियों एवं उनके 01 नाबालिग साथी (विधि से संघर्षरत बालक) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन (कीमत लगभग ₹70,000) जप्त की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपीगण अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर पूर्व में आहत दुर्गेश धृतलहरे, निवासी तुलसी नेवरा से उधारी में दी गई रकम की मांग करने बीती रात उसके घर पहुंचे। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने हत्या की नीयत से घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़कर अनाधिकृत प्रवेश किया।

आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए चाकू लहराकर भयादोहन किया, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और धारदार हथियार से आहत की बाईं जांघ पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।

डायल-112 की त्वरित मदद से बची जान

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 एवं पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तिल्दा नेवरा पहुंचाकर उपचार कराया गया।

पुख्ता मुखबिर सूचना पर कार्रवाई

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर त्वरित घेराबंदी कर तीनों आरोपियों एवं उनके नाबालिग साथी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में मिली सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह त्वरित कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. इन्द्रा सांवरा (19 वर्ष), निवासी तुलसी नेवरा

2. विजय ध्रुव (19 वर्ष), निवासी तुलसी नेवरा

3. वेदनारायण यादव उर्फ वेदू (21 वर्ष), निवासी तुलसी नेवरा
4. 01 विधि से संघर्षरत बालक आरोपी शामिल।


About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा ब्लॉक में अवैध ईंट भट्ठों का जाल, धुएं और राख से ग्रामीणों का जीवन दूभर

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता रायपुर/तिल्दा-नेवरा।रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक में अवैध लाल …