35 पौवा अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा 5 फरवरी
तिल्दा नेवरा | अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर सख़्त कार्रवाई करते हुए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) में अपराध क्रमांक 50/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दिनांक 04 फरवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।
विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिल्दा जोता रोड, छोटे तालाब के किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिवत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए रेड कार्रवाई की।
इस दौरान आरोपी संतोष वर्मा उर्फ गोदे को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से
35 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब (अनुमानित कीमत ₹3500/-)
शराब बिक्री की नगद राशि ₹600/-
जप्त की गई।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रायपुर श्रीमती श्वेता सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशन में अवैध शराब पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु की गई।
कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकान्त तिवारी के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक बी.एल. देवांगन एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा किया गया।
👉 तिल्दा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news