सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन करते आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा 5 फरवरी
तिल्दा नेवरा | नशे के खिलाफ चलाए जा रहे आपरेशन ‘निश्चय’ के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर अवैध मादक पदार्थ गांजा का सेवन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत यह कार्रवाई दिनांक 04 फरवरी 2026 को की गई।
पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एफसीआई गोदाम के सामने, तिल्दा में एक व्यक्ति खुलेआम गांजा का सेवन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा नेवरा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर रेड कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवा देवार, पिता सुरेश देवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवार पारा, तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 08 ग्राम गांजा एवं एक चिलम जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (विधानसभा) श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आपरेशन ‘निश्चय’ के तहत की गई।
कार्रवाई को सफल बनाने में निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
👉 तिल्दा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
khojkhbarchhattisgarh hindi news