Breaking News

साइड न देने पर बवाल: ट्रक चालक पर धारदार हथियार से हमला

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, एक नाबालिग भी शामिल

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

तिल्दा-नेवरा 5 फरवरी

तिल्दा नेवरा | थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) अंतर्गत सड़क पर साइड न देने की मामूली बात को लेकर ट्रक चालक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में धारदार हथियार से मारपीट कर चालक को गंभीर चोटें पहुंचाई गई थीं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 48/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5), 118(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना दिनांक 03 फरवरी 2026 की है।

प्रार्थी ट्रक चालक धान लोड कर डी.के. राइस मिल सिनोधा जा रहा था। शाम के समय ग्राम सिनोधा गांधी चौक में आरोपीगण मोटरसाइकिल को सड़क पर खड़ा किए हुए थे। ट्रक चालक द्वारा हार्न बजाकर रास्ता देने की बात कहने पर आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, फिर हाथ-मुक्कों व धारदार वस्तु से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों एवं उनके एक नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 04 PD 5723) को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹30,000 बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को विधि अनुसार बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

🔴 गिरफ्तार आरोपी:

1. धनंजय उर्फ अजय, पिता संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सिनोधा

2. मधुकर निषाद उर्फ चोटी, पिता पंचू निषाद, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सिनोधा

3. एक विधि से संघर्षरत बालक

👉 तिल्दा नेवरा पुलिस की सख़्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …