Breaking News

बस्तर पंडुम का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

Khojkhbarchhattisgarh.com

चार दशकों के माओवाद के बाद बस्तर में लौटी शांति : राष्ट्रपति

रायपुर ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

रायपुर छत्तीसगढ़ 9फरवरी  ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ
जगदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय आदिवासी सांस्कृतिक महाकुंभ ‘बस्तर पंडुम’ का शुभारंभ गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर में आए सकारात्मक बदलावों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि चार दशकों तक माओवाद से प्रभावित रहा यह क्षेत्र अब शांति और विकास की राह पर लौट आया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार की निर्णायक नीतियों और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से भय और असुरक्षा का माहौल समाप्त हुआ है। हिंसा का रास्ता छोड़कर लोग मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं और लोकतंत्र व संविधान में विश्वास जता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज गांव-गांव तक सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं। वर्षों से बंद पड़े स्कूल फिर से खुल गए हैं और बच्चे शिक्षा से जुड़ रहे हैं। राष्ट्रपति ने हिंसा का समर्थन करने वाले तत्वों से सावधान रहने की अपील करते हुए शांति और लोकतंत्र के मार्ग पर चलने वालों की सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यही है कि ओडिशा के एक छोटे से गांव की बेटी आज देश की राष्ट्रपति बनकर बस्तर की जनता को संबोधित कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्रपति का बस्तर पंडुम में आना बस्तर और जनजातीय समाज के लिए आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा और आदिवासी संस्कृति की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष 47 हजार कलाकारों और प्रतिभागियों की भागीदारी से बस्तर पंडुम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, जबकि इस वर्ष 52 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

उन्होंने कहा कि जहां कभी गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, आज वहां स्कूल की घंटियां बज रही हैं। बस्तर अब भय नहीं, बल्कि विश्वास, शांति और विकास का प्रतीक बन रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

नफरत मिटेगी तभी मजबूत होगा भारत : राष्ट्रीय सेमिनार में विचार

Khojkhbarchhattisgarh.com ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु दिल्ली 9फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ भारत की …