Breaking News

टी-20 वर्ल्ड कप की आड़ में सट्टे का ‘साम्राज्य’ ध्वस्त

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा-नेवरा में रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी दबिश, 1.80 लाख नकद सहित 2.55 लाख का माल जब्त

तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु

रायपुर (ग्रामीण), 15 फरवरी 2026 टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच ऑनलाइन सट्टे का गोरखधंधा चला रहे गिरोह पर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने करारा प्रहार किया है। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कोहका स्थित एक मकान में योजनाबद्ध छापेमारी कर पुलिस ने 1,80,000 रुपये नगद सहित कुल 2,55,000 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र बिरला उर्फ बबलू उर्फ बिल्ला (43) के रूप में हुई है, जो हरियाणा के रोहतक का निवासी है और कोहका में किराये के मकान से ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था।

मोबाइल से खुला राज, ‘777’ और ‘JMD’ से खेल

रेड के दौरान आरोपी का मोबाइल खंगालने पर “777 Grand Exchange” और “JMD Bet” आईडी के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने का नेटवर्क सामने आया। मौके से पुलिस ने बरामद किया—

₹1,80,000 नगद

3 मोबाइल फोन (लगभग ₹75,000 कीमत)

20 बैंक पासबुक

10 चेकबुक

14 एटीएम कार्ड

आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस

6 हिसाब-किताब की कॉपियां

कैलकुलेटर व अन्य सामग्री

पुलिस का अनुमान है कि जब्त बैंक खातों और दस्तावेजों की जांच में बड़े वित्तीय लेन-देन का खुलासा हो सकता है।


ऐसे बिछाया गया जाल

14 फरवरी को मिली गुप्त सूचना पर रायपुर ग्रामीण पुलिस की टीम हरकत में आई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी और थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इन धाराओं में कसा शिकंजा

थाना तिल्दा-नेवरा में अपराध क्रमांक 65/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ—

छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 व 8

भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2)


के तहत कार्रवाई की गई है।


अंतरराज्यीय कनेक्शन की जांच

पुलिस अब आरोपी के बैंक ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल्स और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा नेवरा थाना की सख्त कार्रवाई
होली से पहले उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा :  होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति …