Breaking News

बलौदाबाजार में उबाल: ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ सर्व यादव समाज किया प्रदर्शन, बैन की मांग तेज

Khojkhbarchhattisgarh.com

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार गार्डन चौंक में सर्व यादव समाज का प्रदर्शन

बलौदा बाजार ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

बलौदाबाजार। फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ को लेकर जिले में सियासी और सामाजिक तापमान बढ़ गया है। बुधवार को बलौदाबाजार के गार्डन चौक में सर्व यादव समाज ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध और निर्माता-निर्देशक व कलाकारों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने किया। जिला संरक्षक संतोष यदु ने कहा कि यह फिल्म यादव समाज की सामाजिक व्यवस्था, मान-सम्मान और छवि को ठेस पहुंचाती है तथा “लव जिहाद” को बढ़ावा देने जैसी आपत्तिजनक प्रस्तुति करती है। समाज ने आरोप लगाया कि फिल्म धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के बीच जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम भी ज्ञापन प्रेषित करने की जानकारी दी। समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म पर जल्द रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा और जिले के किसी भी सिनेमा घर में फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा।

संतोष यदु ने दावा किया कि मामले को लेकर देश के सर्वोच्च न्यायालय में भी अपील दायर की गई है और निर्णय शीघ्र आने की उम्मीद है।

“शांत समाज है, लेकिन अपमान बर्दाश्त नहीं”

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यादव समाज सदैव शांतिप्रिय रहा है, किंतु समाज की गरिमा पर आघात होने पर चुप नहीं बैठेगा। फिल्म को “समाज को बदनाम करने की साजिश” बताते हुए तत्काल बैन की मांग दोहराई गई।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन में प्रदेश सहमंत्री सुरेश यदु, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, गीता यादव, युवा जिलाध्यक्ष उमेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार यादव, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा यादव, तहसील अध्यक्ष भाटापारा मन्नूलाल यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

खोज खबर छत्तीसगढ़ इस मुद्दे पर फिल्म पक्ष और प्रशासन का आधिकारिक बयान मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

About Santosh Kumar

Check Also

शत्रुघ्न यदु बने भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, की बड़ी जिम्मेदारी

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा-नेवरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर ग्रामीण तिल्दा नेवरा भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर …