Breaking News

घिवरा में आयोजित हुआ भव्य TLM प्रदर्शनी व सम्मान समारोह

Khojkhbarchhattisgarh.com

खरोरा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ रिपोर्ट रोहित वर्मा

खरोरा उत्कृष्ट संकुल केंद्र के रूप में पूरे रायपुर जिले में चर्चित संकुल केंद्र घिवरा में संकुल के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थ उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा बहुत ही आकर्षक, मनोरंजक, उपयोगी और आधुनिकता से सुसज्जित सहायक शिक्षण सामग्री (TLM) का प्रदर्शन किया गया जिसमें संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा सभी विषय आधारित प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा निर्मित व प्रदर्शित सहायक शिक्षण सामग्री की सहरानिय प्रशंसा की साथ ही उन्होंने कहा कि संकुल केंद्र घिवरा सदैव अपने अच्छे कार्यों के लिए अग्रणी रहा है और यहां कार्यरत शिक्षक और शिक्षिकाओं की अध्यान व कार्यशैली उत्कृष्टता का प्रमाण है। घिवरा संकुल समन्वयक कैलाश बघेल की भी सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसे समन्वयक है जो जिला स्तर के अनेक कार्यों, ब्लॉक स्तर के कार्यों के साथ साथ संकुल में भी स्वयं अच्छा करते हुए अपने संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रेरित करते है। प्रदर्शनी कार्यक्रम में सभी 11 विद्यालयों के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही  संकुल केंद्र घिवरा के सभी गतिविधियों को प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विशेष पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित वर्मा जी को भी संकुल केंद्र घिवरा के द्वारा सम्मानित किया गया। विषय संबंधी सहायक शिक्षण सामग्री प्रदर्शित करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
  इस अवसर पर ग्राम पंचायत घिवरा के उपसरपंच श्रीमती ममता रातड़े जी सहित पंचायत के अनेक जनप्रतिनिधि, शाला प्रबंधन समिति प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बरडीह के अध्यक्ष नितेश चेलक, प्राथमिक शाला मादाडीह के अध्यक्ष दीपक तांडी सहित प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घिवरा के शाला प्रबंधन समिति के अनेक महिला पदाधिकारीगण, संकुल के शिक्षक शिक्षिकाएं केवल दास बंजारे, खेलावन प्रसाद यादव, मेनका वर्मा, सेवती ठाकुर, राजेश वर्मा, कामदेव वर्मा, अमरौतिन बांधे, पुष्पलता जांगड़े,  मनीषा बंजारे, सुरेंद्र कोसरिया, गिरधर प्रसाद साहू, कलावती ध्रुव। पूर्णिमा निषाद, वंदना शर्मा, सावित्री वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, गायत्री देवांगन, प्रकाश खूंटे, तोरण कुमार पटेला, मंजुला पुरैना, रमेश करेबिया, भेषकुमार महिलांग, मीनाक्षी सिरमौर, हेमकुमारी साहू, चरित ध्रुव, विशेषर वर्मा, संजय बंछोर सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं, ग्राम के अनेक युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन की जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रबंधक संकुल समन्वयक कैलाश बघेल ने निभाई।

About Santosh Kumar

Check Also

कण्व नगरी में सामाजिक समरसता की मिसाल: महताब ख़ान चांद सम्मानित

Khojkhbarchhattisgarh.com नजीबाबाद उत्तराखंड ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता नजीबाबाद/कोटद्वार। भारत नामधेय चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मभूमि …