Breaking News

सुहेला–हथबंद में लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Khojkhbarchhattisgarh.com

लिफ्ट के बहाने अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, 4 वारदातों का खुलासा

सुहेला/हथबंद। क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लिफ्ट देने के बहाने अकेली महिलाओं को सुनसान इलाकों में ले जाकर डराता-धमकाता और उनके सोने-चांदी के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो जाता था।

पुलिस की सतर्कता और तकनीकी विश्लेषण के दम पर इस सिलसिलेवार लूट कांड का पर्दाफाश हुआ। सिमगा–हथबंद–सुहेला सड़क मार्ग पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान कर दबोचा गया।

4 लूट की घटनाओं का खुलासा

पुलिस के अनुसार आरोपी ने थाना सुहेला में 1 और थाना हथबंद क्षेत्र में 3, कुल 4 लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। उसके खिलाफ पहले से ही जिला दुर्ग में चोरी के 5 मामले दर्ज हैं।

चोरी की बाइक से देता था वारदात को अंजाम

जांच में यह भी सामने आया कि लूट की घटनाओं में प्रयुक्त बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से –

₹1,50,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवर

₹78,000 नगद

घटना में प्रयुक्त बाइक

3 मोबाइल फोन

लोगों को डराने के लिए इस्तेमाल किया गया पेचकस


बरामद किया है। कुल मिलाकर लगभग ₹3,00,000 मूल्य का सामान पुलिस ने जब्त किया है।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार आरोपी का नाम मनोज जोशी (उम्र 41 वर्ष) निवासी ग्राम कुकराचुंदा थाना हथबंद, अस्थायी निवासी सेक्टर 6 ए, मार्केट सड़क नंबर 46, भिलाई नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है। क्षेत्रवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

About Santosh Kumar

Check Also

निनवा में भव्य ‘दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी’ कार्यक्रम संपन्न,   श्रीमति शैल महेंद्र साहू ने की विकास कार्यों की घोषणा

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।जिला पंचायत क्षेत्र 6 के …