
रायपुर/तिल्दा-नेवरा।
रंगों, उमंगों और आपसी प्रेम के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर आवम दूत न्यूज़ परिवार की ओर से रायपुर एवं तिल्दा-नेवरा सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

सम्पादक मोहन साहू एवं तिल्दा-परसदा के रिपोर्टर श्रीराम चौहान ने अपने संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम आपसी मतभेद, कटुता और वैमनस्य को त्यागकर प्रेम, सौहार्द और अपनत्व के रंगों से जीवन को सराबोर करें।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर एक सुंदर चित्र का निर्माण करते हैं, उसी प्रकार समाज भी विविधताओं के बावजूद आपसी सहयोग और सद्भाव से सशक्त बनता है।
आवम दूत न्यूज़ परिवार ने नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व शांति, सुरक्षा और सौहार्द के साथ मनाएं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें तथा समाज में प्रेम और सकारात्मकता का संदेश फैलाएं।
अंत में उन्होंने पुनः सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और नई खुशियों का संचार करे।
आपका अपना
मोहन साहू
(सम्पादक)
श्रीराम चौहान
(रिपोर्टर, तिल्दा-परसदा)
आवम दूत न्यूज़ परिवार की ओर से आप सभी को होली की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।
khojkhbarchhattisgarh hindi news