पत्रकारों और संगठन के लगातार प्रयासों के बाद मिली राहत, परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर

उत्तरप्रदेश खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
उत्तरप्रदेश : कौशांबी, 19 मार्च:
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आरपीएम) के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य समन्वयक इश्तियाक अहमद को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। 11 फरवरी 2026 से एक कथित झूठे मामले में कौशांबी जेल में बंद इश्तियाक अहमद को आज रिहा कर दिया गया।
जेल से बाहर आते ही उनका राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों, समर्थकों और स्थानीय पत्रकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कौशांबी के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने पहले भी उनके समर्थन में प्रदर्शन कर न्याय की मांग उठाई थी।
बताया जाता है कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय ने संगठन के सदस्यों—आबिद, जीतेंद्र, मनोज श्रीवानी, कमल साही और नौशाद के साथ पूर्व में कौशांबी जेल पहुंचकर इश्तियाक अहमद से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों और विधिक प्रतिनिधियों से चर्चा कर रिहाई प्रक्रिया को तेज करने का प्रयास किया।
पत्रकारों, विधिक सलाहकारों और शुभचिंतकों के लगातार प्रयासों का ही परिणाम रहा कि अंततः इश्तियाक अहमद को न्याय मिला और वे जेल से रिहा हो सके।
रिहाई के बाद उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे न्याय की जीत बताया और संगठन के प्रयासों की सराहना की।
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने इस अवसर पर दोहराया कि वह हर परिस्थिति में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के साथ खड़ा रहेगा तथा उनके अधिकारों और न्याय के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।
khojkhbarchhattisgarh hindi news