Breaking News

अक्षय तृतीया पर रानी सौरभ जैन का संदेश – दान-पुण्य और सेवा की भावना अपनाने की अपील

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा | खोज खबर छत्तीसगढ़  संवाददाता संतोष यदु

  तिल्दा नेवरा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रानी सौरभ जैन ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया सनातन परंपरा का अत्यंत शुभ और पुण्यदायी पर्व है। इस दिन किया गया दान, जप, तप और सेवा कार्य अक्षय फल प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा और परोपकार की भावना को बढ़ाने का संदेश देता है।

श्रीमती जैन ने नागरिकों से अपील की कि इस पावन अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करें, अन्न एवं जल का दान दें तथा समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया हमें त्याग, परोपकार और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाती है।

उन्होंने आगे कहा कि इस शुभ दिन पर लोग नए कार्यों की शुरुआत कर अपने जीवन में उन्नति और समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएं। साथ ही, सामाजिक समरसता बनाए रखने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया।

अंत में श्रीमती रानी सौरभ जैन ने ईश्वर से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए पुनः अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं।

About Santosh Kumar

Check Also

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘आईकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026’ का सम्मान

Khojkhbarchhattisgarh.com कुमाऊँ केसरी की अनूठी पहल, देश-विदेश की हस्तियां एक मंच पर हुईं शामिल उत्तराखंड …