
तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 03 भैरवगढ़ धाम तिल्दा एवं ग्राम तुलसी नेवरा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया।
हालांकि, दोनों आरोपी अत्यधिक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा दोनों के खिलाफ जेल वारंट जारी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
तुलसी राम पटवा उर्फ नाना पटवा
पिता – राजेंद्र पटवा, उम्र – 28 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 03, तिल्दा
ओमप्रकाश सोनवानी
पिता – गैंदूराम सोनवानी, उम्र – 37 वर्ष
निवासी – ग्राम तुलसी नेवरा
पुलिस का संदेश
तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
khojkhbarchhattisgarh hindi news