Breaking News

बेंगलुरु में आज IFSMN का 41वां स्थापना दिवस, छत्तीसगढ़ के पत्रकार होंगे शामिल

Khojkhbarchhattisgarh.com

बेंगलुरु खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

नई दिल्ली / बेंगलुरु, 29 अप्रैल 2026 (बुधवार):
इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स (IFSMN) का 41वां स्थापना दिवस आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और देशभर से पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से भी पत्रकार प्रतिनिधिमंडल सक्रिय भागीदारी करेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार यदु,  संजय मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य
नेशनल मीडिया काॅन्फेडरेशन  , वरिष्ठ पत्रकार राकेश पांडेय, मोनू कुरैशी,  श्रीमति सरोज करेकट्टा एवं श्रीमति पद्मिनी श्रीवास शामिल होंगे।

यह आयोजन देशभर के छोटे और मध्यम समाचार पत्रों के सशक्तिकरण, मीडिया के सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा और पत्रकारों के अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने विचार साझा करेंगे और मीडिया के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण रणनीतियों पर मंथन करेंगे।

इस अवसर को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है और इसे मीडिया जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

About Santosh Kumar

Check Also

विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला ‘आईकॉन ऑफ देवभूमि अवॉर्ड 2026’ का सम्मान

Khojkhbarchhattisgarh.com कुमाऊँ केसरी की अनूठी पहल, देश-विदेश की हस्तियां एक मंच पर हुईं शामिल उत्तराखंड …