Breaking News

तिल्दा खपरी बंजारी के जंगल में भीषण आग, कई दमकल वाहन मौके पर, आग लगने का कारण अज्ञात

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

तिल्दा  खपरी बंजारी | खोज खबर छत्तीसगढ़ ग्राम खपरी बंजारी के जंगल में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जंगल में आग तेजी से फैलने लगी, जिससे क्षेत्र में चिंता और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए कई संस्थानों और विभागों की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मौके पर पहुंची दमकल टीमों में शामिल हैं – सेंचुरी सीमेंट बैकुंठ की फायर ब्रिगेड श्री बजरंग पावर प्लांट की दमकल गाड़ी,सेंचुरी सीमेंट बैकुंठ की अतिरिक्त दमकल टीम
अडानी पावर लिमिटेड की फायर ब्रिगेड छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड टीम
प्रशासन और दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
“खोज खबर छत्तीसगढ़” की टीम घटनास्थल से लगातार अपडेट जुटा रही है।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …