Breaking News

ग्राम पंचायत मोहदा  में 1.40 लाख रुपये की लागत से  सीसी रोड निर्माण कार्य  भूमि पूजन शैल महेंद्र साहू ने किया

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता

रायपुर जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहदा के वार्ड क्रमांक 14ज्ञस में सीसी रोड निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत 1 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि महेंद्र साहू ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रेखा प्रहलाद वर्मा, जिला पंचायत प्रतिनिधि महेंद्र जेठी, हरीश वर्मा, टीकम वर्मा एवं मनहरण साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीसी रोड निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर समाज सेविका एवं जिला पंचायत रायपुर की महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति श्रीमती शैल महेंद्र साहू की उपस्थिति एवं सहयोग की भी सराहना की गई।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …