‘ग्लोबल आइकॉन्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड समारोह’ में होंगे शामिल, पत्रकारों के हितों पर करेंगे संवाद

रायपुर नई दिल्ली : खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स (IFSMN), नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नेशनल मीडिया कॉन्फेडरेशन (NMC), नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय 27 सितंबर 2026 को रायपुर प्रवास पर रहेंगे।
डॉ. सामंतराय रायपुर में आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल आइकॉन्स ऑफ इंडिया अवॉर्ड समारोह’ में विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महासचिव श्रीमती रूना शर्मा द्वारा AARNA Foundation के सहयोग से किया जा रहा है।
हुकुम्स ललित महल में होगा सम्मान समारोह
प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्मान समारोह 27 सितंबर 2026 को शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक रायपुर स्थित हुकुम्स ललित महल, कार्टियर क्लब में आयोजित किया जाएगा। समारोह में पत्रकारिता, समाजसेवा, सार्वजनिक जीवन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति रहेगी।
पत्रकारों के हितों पर होगा संवाद
अपने रायपुर प्रवास के दौरान डॉ. सामंतराय कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट अतिथियों से संवाद करेंगे। इस दौरान पत्रकारों के कल्याण, पेशेवर हितों तथा पत्रकार संगठनों को जमीनी स्तर पर मजबूत करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
RPM की छत्तीसगढ़ संगठनात्मक बैठक भी होगी
डॉ. सामंतराय के प्रवास के दौरान राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM) की छत्तीसगढ़ संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के विस्तार, पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय तथा राज्य में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार यह दौरा पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच सार्थक संवाद एवं सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर होगा। साथ ही मीडिया जगत में आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जारीकर्ता:
श्री ताहिर अहमद
कार्यक्रम समन्वयक
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (RPM), नई दिल्ली
khojkhbarchhattisgarh hindi news