Breaking News

तीज मिलन उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंग

Khojkhbarchhattisgarh.com

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन, लोक कलाकारों का सम्मान

रायपुर खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

नवा रायपुर/तिल्दा-नेवरा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के शासकीय निवास M-12, नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में तीज मिलन उत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा, संस्कृति और तीज पर्व की उमंग देखने को मिली। बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्सव में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। वहीं कलाकारों द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसका उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

इस अवसर पर श्रीमती वीणा सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास, महंत राजीव लोचन दास महाराज, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी माताओं एवं बहनों को पावन तीज पर्व की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक स्नेह से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

तीज मिलन उत्सव के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का उल्लास और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

About Santosh Kumar

Check Also

मां मावली मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगी घट स्थापना

Khojkhbarchhattisgarh.com ज्योति कलश प्रज्ज्वलन के लिए श्रद्धालु ₹751 जमा कर करा सकेंगे पंजीयन, नौ दिनों …