Breaking News

नरेंद्र मोदी विचार मंच ने वीरेंद्र साहू को बनाया रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष

Khojkhbarchhattisgarh.com

तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज संवाददाता

तिल्दा-नेवरा। नरेंद्र मोदी विचार मंच ने संगठन के विस्तार एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा निवासी वीरेंद्र साहू को रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ सोनी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार वीरेंद्र साहू की नियुक्ति 29 अक्टूबर 2026 से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। उन्हें रायपुर ग्रामीण जिले में संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए मंच की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का दायित्व दिया गया है।

नरेंद्र मोदी विचार मंच का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर विकास कार्यों, सामाजिक जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना है। संगठन को उम्मीद है कि वीरेंद्र साहू अपने अनुभव, सक्रियता और समर्पण के माध्यम से रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती प्रदान करेंगे।

वीरेंद्र साहू की नियुक्ति को तिल्दा-नेवरा सहित रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खोज खबर छत्तीसगढ़ न्यूज कलम से आयेगी क्रांति

About Santosh Kumar

Check Also

निःशुल्क शिक्षा एवं सामाजिक योगदान के लिए कृष्ण मानिकपुरी को मिला ‘पारस संगम 2026 एक्सीलेंस अवॉर्ड’

Khojkhbarchhattisgarh.com विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतिभा निखारने के लिए कर रहे हैं निरंतर प्रयास …