Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को उनकी जयंती पर किया याद

Khojkhbarchhattisgarh.com

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को उनकी जयंती पर किया याद

रायपुर, 21 दिसम्बर 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्व के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 22 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने श्री रामानुजन को याद करते हुए कहा कि रामानुजन जी आधुनिक काल में न केवल भारत बल्कि विश्व के महानतम गणितज्ञों में से एक थे, जिन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। उनके जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। श्री साय ने कहा कि गणित के महान जादूगर श्रीनिवास रामानुजन को गणित के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

About prinsupandey49

Check Also

गौरी गणेश कंपनी मढ़ी बंजारी ने पेश की मानवता की मिसाल, मृतक मजदूर के परिवार को दी आर्थिक सहायता और नौकरी का आश्वासन

Khojkhbarchhattisgarh.com तिल्दा नेवरा खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता तिल्दा-नेवरा।मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत …