Breaking News

Khojkhbarchhattisgarh.com

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, कहा- जिलेवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो

News Network
Menu
English Hindi Urdu

Home/सक्ती
सक्ती
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, कहा- जिलेवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो
Photo of Ramesh Chand Agrawal Ramesh Chand AgrawalApril 1, 2025 17 3 minutes read
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, कहा- जिलेवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो kshititech
🔊 Listen to this
सक्ती-   कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या न हो जिसके लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्य, पीएम किसान सम्मान निधि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत मजदूरी मूलक कार्य, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य सहित पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित अन्य कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत जनपद वार प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति, मनरेगा के कार्य, जीओ टैगिंग, डोर टू डोर कचरा संग्रहण आदि के बारे में जानकारी ली तथा सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्ण और सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साप्ताहिक प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और शेष बचे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन,चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्यात्मक जानकारी, स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया करने सहित विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई केवायसी, लैंड सीडिंग, आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग अंतर्गत जल शक्ति अभियान को बढ़ावा देने तथा  ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अंतर्गत पी एमश्री स्कूल ,स्कूलों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति , जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र छात्राओं को निःशुल्क जाति प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु आवश्यक निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत आवास, अप्रारंभ आवास, प्रगतिरत आवास, अपूर्ण आवास, पूर्ण आवास व प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए कार्यों की जानकारी विस्तारपूर्वक ली। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा बैठक में पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर  बीरेंद्र लकड़ा, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, सहायक जिला कोषालय अधिकारी प्रदीप देवांगन, तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार  गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार सुशीला साहू, तहसीलदार भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । कलेक्टर  तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से तथा उचित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

 

Photo of Ramesh Chand Agrawal
Ramesh Chand Agrawal
Website




Recent Posts
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 29 आवेदन हुए kshititech
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं, कुल 29 आवेदन हुए
April 1, 2025
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, कहा- जिलेवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो kshititech
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, कहा- जिलेवासियों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या न हो
April 1, 2025
बाबू बिसाहू दास महंत जी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर कर रहे हैं जन सेवा kshititech
बाबू बिसाहू दास महंत जी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर कर रहे हैं जन सेवा
April 1, 2025
स्व. बिसाहू दास महन्त की 101वीं जयंती पर बिसाहू दास महन्त उद्यान में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया kshititech
स्व. बिसाहू दास महन्त की 101वीं जयंती पर बिसाहू दास महन्त उद्यान में श्रद्धांजलि अर्पित किया गया
April 1, 2025
जांजगीर का खोखरा और सक्ती का ठठारी बनेगा सोलर विलेज, बिजली के मामले में होंगे आत्मनिर्भर kshititech
जांजगीर का खोखरा और सक्ती का ठठारी बनेगा सोलर विलेज, बिजली के मामले में होंगे आत्मनिर्भर
April 1, 2025
भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के स्कूल के समय परिवर्तित
April 1, 2025
सक्ती में ईद-उल-फित्र बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया kshititech
सक्ती में ईद-उल-फित्र बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया
March 31, 2025
पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं ने की गणगौर पूजा kshititech
पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं ने की गणगौर पूजा
March 31, 2025
ईद के मौके पर सामने आया अनोखा संग्रह हरिओम अग्रवाल ने 786 नंबर अंकित करेंसियों को लाया सामने kshititech
ईद के मौके पर सामने आया अनोखा संग्रह हरिओम अग्रवाल ने 786 नंबर अंकित करेंसियों को लाया सामने
March 31, 2025
हिंदू जागरण मंच ने मनाया वर्ष प्रतिप्रदा, भजन संध्या के माध्यम से लोगों को दी नववर्ष की बधाई kshititech
हिंदू जागरण मंच ने मनाया वर्ष प्रतिप्रदा, भजन संध्या के माध्यम से लोगों को दी नववर्ष की बधाई
March 31, 2025
Show More
Categories
सक्ती4,869
रायपुर224
जांजगीर चांपा42
दिल्ली25
बिलासपुर18
रायगढ़13
कोरबा6
खरसिया4
अम्बिकापुर4
महासमुंद4
जशपुर3
बाराद्वार2
भाग्य चक्र2
दुर्ग2
बलौदाबाजार2
सूरजपुर2
बेमेतरा1
गोवा1
जैजैपुर1
डभरा1
अकलतरा1
बीजापुर1
मुंगेली1
स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां1
धमतरी1
कोण्डागांव1
जगदलपुर1
Archives
April 2025 (6)
March 2025 (229)
February 2025 (161)
January 2025 (226)
December 2024 (210)
November 2024 (189)
October 2024 (219)
September 2024 (202)
August 2024 (224)
July 2024 (212)
June 2024 (148)
May 2024 (163)
April 2024 (160)
March 2024 (170)
February 2024 (139)
January 2024 (150)
December 2023 (151)
November 2023 (120)
October 2023 (119)
September 2023 (134)
August 2023 (153)
July 2023 (147)
June 2023 (109)
May 2023 (123)
April 2023 (107)
March 2023 (104)
February 2023 (97)
January 2023 (113)
December 2022 (113)
November 2022 (130)
October 2022 (107)
September 2022 (88)
August 2022 (112)
July 2022 (132)
June 2022 (106)
Visitor
Online Visitors: 3
Today’s Views: 193
Today’s Visitors: 125
Last 30 Days Views: 11,198
Last 365 Days Views: 129,764
Total Views: 281,066
संपादक


Ramesh Chand Agrawal
Mob : +91 9770114444

उप संपादक
bajrang

Bajrang Agrawal
Mob : +91 9977114444

About
न्यूज नेटवर्क तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।
Contact
Address : श्री राम मंदिर रोड , हटरी चौक , सक्ती , 495689
Email Id :

About Santosh Kumar

Check Also

🌿 पर्यावरण नहीं बचेगा तो हम भी नहीं बचेंगे 🌏

(विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2025 पर विशेष संपादकीय)

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन महज एक औपचारिकता नहीं, बल्कि चेतावनी है — हमारी धरती, हमारी प्रकृति अब और ज्यादा बोझ नहीं सह सकती। इस वर्ष की थीम है “प्लास्टिक प्रदूषण पर विजय – एक साथ मिलकर समाधान”, जो हमें उस संकट की याद दिलाती है जो हमारे रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुकी प्लास्टिक से जुड़ा है।

छत्तीसगढ़ जैसे हरित राज्य में जहां वनों की भरमार है, आदिवासी परंपराएं प्रकृति से जुड़ी हैं और नदियां जीवनदायिनी बनकर बहती हैं, वहां भी हम देख रहे हैं कि नदियां सिकुड़ रही हैं, जंगल उजड़ रहे हैं और हवा जहरीली होती जा रही है। विकास की दौड़ में हमने पर्यावरण की कीमत चुकाई है — और अब वह मूल्य बहुत महंगा हो चला है।

पर्यावरण की दुर्दशा के मुख्य कारण:

  • पेड़ों का अंधाधुंध कटाव
  • अवैध खनन और औद्योगिक प्रदूषण
  • प्लास्टिक और पॉलीथीन का अत्यधिक प्रयोग
  • जल स्रोतों का दोहन और शहरीकरण

“खोज खबर छत्तीसगढ़” के माध्यम से हम सभी पाठकों से अपील करते हैं:

  • कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें।
  • प्लास्टिक की थैलियों की जगह कपड़े या जूट के थैले अपनाएं।
  • घरों में वर्षा जल संचयन को प्रोत्साहित करें।
  • स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण और सफाई अभियानों में भाग लें।

पर्यावरण बचाना कोई एक दिन का काम नहीं, यह रोज़ की आदत बननी चाहिए।

“अगर आज नहीं जागे, तो कल के पास कोई हरियाली नहीं होगी।”

– संपादकीय टीम, खोज खबर छत्तीसगढ़
www.khojkhbarchhattisgarh.com

Khojkhbarchhattisgarh.com