Breaking News

*ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (जीआईबीएफ) द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित किया गया*

Khojkhbarchhattisgarh.com

*ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (जीआईबीएफ) द्वारा चंडीगढ़ में आयोजित किया गया*

*जीआईबीएफ द्वारा चंडीगढ़ में ‘इंडिया-एशिया बिजनेस कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन किया गया*

संवाददाता संतोष कुमार यदु

चंडीगढ़ : ग्लोबल इंडिया बिजनेस फोरम (जीआईबीएफ) द्वारा आयोजित ‘इंडिया-एशिया बिजनेस कॉन्क्लेव’ का दूसरा संस्करण चंडीगढ़ के ताज होटल में किया गया। देश भर से 200 से अधिक व्यापारिक नेता, निर्यातक-आयातक तथा एशियाई देशों के राजनयिक और राजदूत एशिया के गतिशील विकास और इसके उभरते बाजारों पर चर्चा करने के लिए एक साथ आए। जीआईबीएफ एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार चैंबर है,जो भारत और दुनिया के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस तरह के व्यापार सम्मेलनों का आयोजन करके भारत को एक प्रमुख वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस कॉन्क्लेव में भाग लेने वाले देशों में चीन,फिजी,वियतनाम,मलेशिया, नेपाल,फिलीपींस और इंडोनेशिया शामिल थे। कॉन्क्लेव की मुख्य अतिथि चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला और वरिष्ठ उप मेयर जसबीर सिंह बंटी थे। मुख्य अतिथियों में विभिन्न देशों के राजदूत और उच्चायुक्त मौजुद रहे। मेयर ने जीआईबीएफ की पहल की सराहना की और कहा,’चंडीगढ़ की मेयर के तौर पर मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि हम आज यहां इस तरह के प्रभावशाली कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं।

जीआईबीएफ के संस्थापक डॉ.जितेंद्र जोशी ने कहा,हम भारत और पूरे एशिया में व्यवसायों को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं,साथ ही पीएम मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं।”डॉ.जोशी,दीपाली गडकरी,चंडीगढ़ चैप्टर हेड विक्रम रावत ने मुख्य अतिथियों,राजदूतों और अन्य राजनयिकों को सम्मानित किया। अतिथियों द्वारा द बिजनेस टाइकून पत्रिका के विशेष संस्करण का उद्घाटन किया गया। जीआईबीएफ की सीक्रेटरी जनरल दीपाली गडकरी ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया।

About Santosh Kumar

Check Also

How to Evaluate the Reliability of Online Information

Khojkhbarchhattisgarh.comThe internet has made it easier to find information about almost any subject, but availability …