
तिल्दा-नेवरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र को हरियाली से आच्छादित कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने खोज खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी दी कि आज वार्ड क्रमांक 22, कृष्ण कुंजी श्याम नगर एवं हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी क्षेत्र में छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे:
जिला ग्रामीण महामंत्री श्री अनिल अग्रवाल
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री अनीष ठाकुर
पार्षद श्रीमती ग्वालिन बाई कोसले
पार्षद श्री ईश्वर यदु
पार्षद श्री विनोद नेताम
भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मनोज निषाद
मंडल महामंत्री श्री सौरभ जैन
भाजपा नेत्री श्रीमती आरती गिलहरे,
तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक।
नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में सहभागी बनें।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना भी था। सभी प्रतिभागियों ने वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
