Breaking News

पलारी ब्लॉक में खाद-बीज की भारी किल्लत, किसानों की पीड़ा को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

Khojkhbarchhattisgarh.com

खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष कुमार यदु

पलारी खोज खबर छत्तीसगढ़ पलारी ब्लॉक के ग्रामीण अंचलों में किसानों को लगातार खाद और बीज की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर शिवसेना पलारी ब्लॉक इकाई ने क्षेत्र के गांव-गांव का दौरा कर किसानों की समस्याएं जानीं और गुरुवार को संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

शिवसेना प्रतिनिधिमंडल ने कोसमंदा, दतान, पलारी, गातापार और कुसमी जैसे गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि वे कई दिनों से खाद-बीज के लिए शासकीय भंडारण केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें समय पर सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है। इससे खरीफ सीजन की तैयारी में गंभीर बाधा उत्पन्न हो रही है।

ज्ञापन वरिष्ठ कृषि अधिकारी गंजानंद तारण को सौंपा गया, जिसमें खाद-बीज आपूर्ति की स्थिति को तत्काल सुधारने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में शिवसेना जिला महासचिव बद्री प्रसाद वर्मा, ओमकार वर्मा, जिला सचिव खिलेंद सेन, संतोष नवरंग एवं अन्य शिवसैनिक शामिल रहे।

शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

About Santosh Kumar

Check Also

तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस ने मनाई स्व. परसराम भारद्वाज की जयंती

#तिल्दा_नेवरा #कांग्रेस #परसराम_भारद्वाज #जयंती #छत्तीसगढ़ #कांग्रेस_कार्यकर्ता #खोज_खबर_छत्तीसगढ़_न्यूज