Breaking News

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com

खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता

खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के अध्यक्ष अमित उइके के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी द्वारा “आदिवासी बनाम वनवासी” मुद्दे के विरोध में शनिवार शाम खरोरा के तिल्दा रोड तिगड्डा चौक में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज की पहचान और अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे तथा केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया।

प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पु बंजारे , पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा , जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दिलदार कुमारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष अश्वनी वर्मा , जिला महामंत्री नीतू साहू, जिला सदस्य भागबली ध्रुव, मंडल अध्यक्ष खरोरा रविंदर (बबलू) भाटिया, जिला आदिवासी कांग्रेस उपाध्यक्ष होलेराम पोर्ते सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुरेन्द्र गिलहरे, धनेश वर्मा, खूबी डहरिया, कपिल नशीने, लकेश्वर यादव, लकेश्वर कोसले, दशरथ ब्रजले, नंदकिशोर ध्रुव, शोभाराम जगत, नरेन्द्र डहरिया, राशिद खान, मिराज खान, जितेन्द्र गोंड, कामता कोसले, सालिक राम मंडावी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

About Santosh Kumar

Check Also

गरीब मन ऊपर बुलडोजर, रसूखदार मन ऊपर चुप्पी?

Khojkhbarchhattisgarh.com मंत्री के चेतावनी बाद प्रशासन के कार्रवाई ऊपर उठत हे बड़े सवाल खोज खबर …