
खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता
तिल्दा-नेवरा। बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र एवं भाजपा रायपुर जिला के तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 260, वार्ड क्रमांक 21 मिशन वार्ड तिल्दा में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण किया गया।
कार्यक्रम में बूथ के सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों के प्रेरणादायी उदाहरण भी साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने वाला सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम से सभी को देशहित में कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त हुई।
इस अवसर पर भाजपा तिल्दा शहर मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन, अमरजीत पासवान, कैलाश यदु, अशोक वर्मा, पार्षद जयेश पैकरा, राजा यदु, कामेश साहू, दिलीप हथगैया, गोलू यदु, हरिशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में बूथवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
khojkhbarchhattisgarh hindi news