Breaking News

जन्मदिन पर वरिष्ठ काँग्रेसी सुनील सोनी को मिला “काँग्रेस-वीर” सम्मान

Khojkhbarchhattisgarh.com

खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष यदु

तिल्दा-नेवरा। स्थानीय कांग्रेस संगठन द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन की दिशा में एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील सोनी के जन्मदिन पर उन्हें पार्टी के प्रति उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित योगदान के लिए “काँग्रेस-वीर” सम्मान से सम्मानित किया गया।

नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी एवं तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने उत्साहपूर्वक सुनील सोनी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विजय हरिरामानी ने बताया कि सुनील सोनी दो बार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे पार्षद, रायपुर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तथा मंडी समिति में व्यापारी प्रतिनिधि सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सोनी की कर्तव्यनिष्ठा, संगठन के प्रति समर्पण और लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उनके जन्मदिन पर उन्हें “काँग्रेस-वीर” सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर गोवर्धन यदु ने कहा कि कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं को सोनी जी के सक्रिय राजनीतिक जीवन और संगठनात्मक कार्यशैली से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनी आगे भी युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने केक काटकर सुनील सोनी का जन्मदिन मनाया तथा मिठाइयों का वितरण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज राठी, गजानंद वर्मा, द्वारिका शर्मा, अनूप रवानी, हेमलाल साहू, दानीराम साहू, ओमप्रकाश भोजवानी, नानकराम छाबड़िया, संतोष सक्सेना, झन्नाराम वर्मा, मनोहर भोजवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Santosh Kumar

Check Also

गरीब मन ऊपर बुलडोजर, रसूखदार मन ऊपर चुप्पी?

Khojkhbarchhattisgarh.com मंत्री के चेतावनी बाद प्रशासन के कार्रवाई ऊपर उठत हे बड़े सवाल खोज खबर …