Breaking News

प्रतिभाशाली आईआरटीएस अधिकारी अनूप सत्पथी को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में पदोन्नति

Khojkhbarchhattisgarh.com

खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता नईं दिल्ली

नई दिल्ली/गोरखपुर/भुवनेश्वर:
भारतीय रेलवे के वरिष्ठ और समर्पित आईआरटीएस अधिकारी अनूप सत्पथी को उच्च प्रशासनिक ग्रेड (HAG) में पदोन्नत किया गया है। 1993 बैच के आईआरटीएस अधिकारी श्री सत्पथी वर्तमान में गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस पदोन्नति से रेलवे प्रशासन, सहयोगी अधिकारी, कर्मचारी और आम जनता में खुशी की लहर है।

अनूप सत्पथी का रेलवे सेवा में एक उज्ज्वल और प्रेरणादायक सफर रहा है। सहडोल में बिलासपुर मंडल के सीआईसी क्षेत्र के एरिया मैनेजर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले श्री सत्पथी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर डिवीजन में विभिन्न पदों पर उत्कृष्ट कार्य किया।

भारतीय कंटेनर निगम, नागपुर में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में रहते हुए उन्होंने संगठन के व्यापार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने मध्य रेलवे, नागपुर डिवीजन में अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) के रूप में कार्यभार संभाला।

विशाखापत्तनम (वाल्टेयर) डिवीजन में बतौर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उनका कार्यकाल अत्यंत प्रशंसनीय रहा। यात्री हितों और प्रशासनिक सुधारों के लिए उठाए गए उनके साहसी कदमों के कारण उन्हें “पीपुल्स डीआरएम” और “वाल्टेयर वीरैया” जैसे उपाधियों से नवाजा गया। उनके नेतृत्व में डिवीजन ने प्रदर्शन के सभी मानकों में उत्कृष्टता हासिल की और ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) ज़ोन द्वारा प्रदत्त 22 दक्षता शील्ड्स में से 14 शील्ड्स जीतकर नया कीर्तिमान रचा।

श्री सत्पथी अपने सीधे, पारदर्शी और कर्मचारियों के अनुकूल कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध हैं। सुरक्षा, दक्षता, ग्राहक सेवा और प्रशासनिक सुधारों में उनकी सक्रियता ने उन्हें एक विशिष्ट रेलवे अधिकारी के रूप में स्थापित किया है।

एचएजी में पदोन्नति उनके समर्पण, उत्कृष्ट नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का सम्मान है। यह न केवल उनके लिए, बल्कि भारतीय रेलवे के लिए भी गौरव का विषय है।

About Santosh Kumar

Check Also

कौशांबी जेल से रिहा हुए आरपीएम नेता इश्तियाक अहमद, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Khojkhbarchhattisgarh.com पत्रकारों और संगठन के लगातार प्रयासों के बाद मिली राहत, परिवार और समर्थकों में …