Breaking News

तिल्दा-नेवरा में विकास कार्यों को नई गति, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. चंद्रकला वर्मा ने किया भूमि पूजन

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6 एवं वार्ड क्रमांक 14 में  बुधवार को महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. चंद्रकला खुमान वर्मा की उपस्थिति में पार्षद श्रीमती ज्योति नागवानी द्वारा वार्ड क्रमांक 6 में राशन दुकान के पास समुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया।

वहीं, सुभाष वार्ड क्रमांक 14 में भी लगभग दस लाख रुपये की लागत से बनने वाले समुदायिक भवन का भूमिपूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। अध्यक्ष डॉ. चंद्रकला वर्मा ने बताया कि “नगर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। समुदायिक भवन का निर्माण होने से वार्डवासियों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए अब इधर-उधर भवन की तलाश नहीं करनी पड़ेगी।”

स्थानीय वार्डवासियों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने भवन निर्माण को लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता की पूर्ति बताया और नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद राजकुमार गेंण्ड्रे, पप्पू नामदेव, ज्योति लखू नागवानी, पूर्व पार्षद लूकराम बघेल, दीपक राठी, चरण दास ‌तथा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाया कि नगर के हर वार्ड में जनसुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और पारदर्शी तरीके से योजनाओं को ज़मीन पर उतारा जाएगा।

About Santosh Kumar

Check Also

उधारी रकम के विवाद में खूनी हमला धारदार हथियार से वार करने वाले 03 आरोपी व 01 नाबालिग गिरफ्तार

Khojkhbarchhattisgarh.com घटना में प्रयुक्त स्कूटी (₹70 हजार) और चाकू जप्त, तिल्दा नेवरा पुलिस की त्वरित …