Breaking News

सिविल ठेकादार कल्याण संघ विश्वकर्मा पूजा में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Khojkhbarchhattisgarh.com

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि व गणमान्य नागरिक उपस्थित

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा। बुधवारी बाजार स्थित गायत्री मंदिर प्रांगण में बने विश्वकर्मा मंदिर परिसर में सिविल ठेकादार कल्याण संघ द्वारा आगामी 17 सितम्बर, दिन बुधवार को विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बलौदा बाजार विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. चंद्रकला खुमान वर्मा, उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

शाम के समय रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ‘रंग छत्तीसा राजनांदगांव’ की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम की जानकारी संघ से जुड़े गोलू साहू ने खोज खबर छत्तीसगढ़ को दी।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी— अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, उपाध्यक्ष नरोत्तम वर्मा, सचिव ठाकुरराम पाठरे, सह-सचिव रामेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष गोकुल साहू, सदस्य अशोक वर्मा, कुंजु साहू, भूपेंद्र वर्मा, राकेश श्रवण, प्रमोद वर्मा आदि उपस्थित रहे।

पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं और नागरिकों से इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।



About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …