Breaking News

शिवसेना का बिजली बिल विरोध: दुर्गकोदल में फूंका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता

दुर्गकोदल  प्रदेश में बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ आम जनता का गुस्सा अब सड़कों पर फूट पड़ा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यकर्ताओं ने दुर्गकोदल के मुख्य चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों पर कड़ी आपत्ति जताई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया।
शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने महंगाई की मार झेल रहे जनता पर बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दोहरी मार डाल दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो आने वाले दिनों में राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …