Breaking News

स्व. श्रीमती प्रमिला यादव को दी श्रद्धांजलि — ज़िला पंचायत सभापति शैल महेंद्र साहू ने परिवार को दी संवेदना और आर्थिक सहयोग

Khojkhbarchhattisgarh.com

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा संतोष कुमार यदु

तिल्दा-नेवरा  मोहदा, 15 अक्टूबर 2025।
ज़िला पंचायत रायपुर के सभापति एवं महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री शैल महेंद्र साहू अपने क्षेत्र के ग्राम मोहदा पहुंचे, जहाँ उन्होंने स्व. श्रीमती प्रमिला यादव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री साहू ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने सहानुभूति स्वरूप 1101 रुपये की राशि भेंट की।
इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि वे अपने ज़िला पंचायत क्षेत्र के हर सुख-दुःख में जनता के साथ खड़े रहते हैं। किसी भी परिवार में बेटी का जन्म होने पर 2100 रुपये की राशि भेंट करते हैं, वहीं किसी के निधन पर एक कट्टा चावल या 1101 रुपये की सहानुभूति राशि प्रदान कर मानवता का संदेश देते हैं।
उनकी इस संवेदनशील पहल की चर्चा पूरे रायपुर ज़िला पंचायत क्षेत्र में हो रही है।
यादव परिवार ने उनके सहयोग और उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

ॐ शांति, ॐ शांति। 💐
— श्री शैल महेंद्र साहू
सभापति, महिला एवं बाल विकास समिति
ज़िला पंचायत रायपुर
समाजसेवी

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …