Breaking News

21वें दिन भी जारी रहा अल्ट्राटेक बैकुंठ का श्रमिक आंदोलन,

Khojkhbarchhattisgarh.com

“मन की बात” सुनते हुए जताया आक्रोश — फैक्ट्री खोलने की मांग तेज

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा अल्ट्राटेक सीमेंट बैकुंठ (बैकुंठ सीमेंट वर्क्स) में श्रमिकों का आंदोलन लगातार 21वें दिन भी जारी रहा। फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा कथित रूप से जबरन तालाबंदी किए जाने के विरोध में श्रमिक कारखाने के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं।
रविवार को धरना स्थल पर श्रमिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। इस दौरान जनपद सदस्य प्रकाश सागरवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
श्री सागरवंशी ने कहा कि “श्रमिकों के हितों को देखते हुए शासन-प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार में भी ये श्रमिक अपने परिवारों से दूर बैठकर संघर्ष कर रहे हैं, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।”
उन्होंने आगे कहा कि “फैक्ट्री प्रबंधन को तुरंत तालाबंदी समाप्त कर सभी श्रमिकों को काम पर पुनः लिया जाए तथा तालाबंदी अवधि का वेतन, बोनस और एग्रेसिया राशि दी जाए ताकि श्रमिकों को कुछ राहत मिल सके।”
श्रमिकों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी उचित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

About Santosh Kumar

Check Also

चितावर धाम में साहू समाज का भव्य पदभार ग्रहण समारोह, एकता और संगठन का दिखा दम

Khojkhbarchhattisgarh.com सिमगा ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता संतोष कुमार यदु सिमगा 9 फरवरी ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ …