Breaking News

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम सौंपा ज्ञापन

Khojkhbarchhattisgarh.com

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर उठाई मजबूत आवाज़ — तिल्दा-नेवरा में एस.डी.एम. कार्यालय को सौंपा गया ज्ञापन

ख़ोज ख़बर छत्तीसगढ संवाददाता रायपुर

तिल्दा-नेवरा (रायपुर)।
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नाम एक महत्त्वपूर्ण ज्ञापन तहसीलदार/एस.डी.एम. कार्यालय तिल्दा-नेवरा में सौंपा।
ज्ञापन में प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सशक्त बनाने की मांग की गई है। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्रकार सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रुख अपनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में उनके योगदान को देखते हुए “नोबेल शांति पुरस्कार” हेतु अनुशंसा करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार यदु  ने बताया कि आज के समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है। कई पत्रकारों को खबरें दिखाने के कारण उत्पीड़न, धमकी और झूठे मुकदमों का सामना करना पड़ता है, जो लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
ज्ञापन में केंद्र एवं राज्य सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी संरक्षण अधिनियम लागू करने की भी मांग की गई है।
कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, उनकी स्वतंत्रता और सुरक्षा ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मीडिया सम्मान परिवार छत्तीसगढ़ के सदस्य   पवन बघेल और कई स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।

तिल्दा-नेवरा एस.डी.एम. कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के सदस्य।

About Santosh Kumar

Check Also

आदिवासी बनाम वनवासी विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन

Khojkhbarchhattisgarh.com खोज खबर छत्तीसगढ़ संवाददाता खरोरा, 30 मई 2026। आदिवासी कांग्रेस कमेटी ब्लॉक खरोरा के …